Breaking News

जलालाबाद: विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. केपी गुप्ता ने किया वृक्षारोपण, लोगों से लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

जलालाबाद: विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. केपी गुप्ता ने किया वृक्षारोपण, लोगों से लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

संवाददाता, मुबारक अली 

जलालाबाद (शाहजहांपुर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी व समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ. गुप्ता अपने पुत्र अर्नव और अपनी टीम के साथ लालबाग स्थित रौसर कोठी के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर पहुंचे, जहाँ उन्होंने अशोक, आम और अन्य छायादार व पुष्पीय पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर के पुजारी, स्थानीय निवासियों और मंदिर ट्रस्टी अरविंद कुमार कनौजिया अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. गुप्ता ने पर्यावरण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आज के दौर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को उन पौधों की देखभाल और सुरक्षा का संकल्प भी लेना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित सेवा करने और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने का प्रण लिया। यह आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!