Breaking News

शाहजहाँपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कारागार में हुआ वृहद वृक्षारोपण, अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया संरक्षण का संकल्प।

शाहजहाँपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कारागार में हुआ वृहद वृक्षारोपण, अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया संरक्षण का संकल्प।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहाँपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कारागार परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जेल परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए आम, लीची, अशोक और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के छायादार व फलदार पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी और कारापाल राम नरेश गौतम ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक जे.पी. तिवारी ने पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन और जैव विविधता को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कारागार के अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेकर उसे पूरी निष्ठा से निभाएं ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य मिल सके।

इस कार्यक्रम में कारापाल राम नरेश गौतम, उप कारापाल राघवेंद्र वर्मा, सुबाष चंद्र यादव, कृष्ण कुमार पांडेय, पूनम तिवारी, मुकेश कुमार गुप्ता और एलएडीसी डिप्टी चीफ शालिनी सहित बड़ी संख्या में जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!