Breaking News

बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट में होगा धरना।

बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट में होगा धरना।

बदायूं। बिजली कटौती, बढ़ी हुई विद्युत दरों और स्मार्ट मीटर की विसंगतियों के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी की ओर से शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

पार्टी नेताओं का आरोप है कि प्रदेश में व्याप्त बिजली कटौती से आम जनमानस का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में हो रही अप्रत्याशित बढ़ोतरी ने उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है, जिससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। आम आदमी पार्टी ने सरकार से इन ज्वलंत मुद्दों पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।

आप नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मुख्य मांग बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस लेने और स्मार्ट मीटर प्रणाली की निष्पक्ष समीक्षा करने की है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपेंगे और सरकार से जनहित में उचित कदम उठाने की पुरजोर मांग करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!