Breaking News

गंजडुंडवारा: हरनारायण इंटर कॉलेज के सामने 20 दिनों से पड़ा है पेड़, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी।

गंजडुंडवारा: हरनारायण इंटर कॉलेज के सामने 20 दिनों से पड़ा है पेड़, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा। नगर के प्रमुख मार्ग पर स्थित हरनारायण इंटर कॉलेज के सामने पिछले 20 दिनों से एक पेड़ गिरा पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा इसे हटाने की अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। तेज आंधी के दौरान सड़क पर गिरे इस पेड़ के कारण स्थानीय निवासियों और कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लगातार वाहनों के दबाव के कारण सड़क भी धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होकर टूटने की कगार पर पहुँच गई है।

इस गंभीर समस्या को उठाते हुए सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे यह मामला सिंचाई विभाग, नगरपालिका या वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता हो, संबंधित विभाग को तत्काल इसका संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि दुर्घटना घटित होने से पहले ही सक्रियता दिखाते हुए सड़क से मलबे को हटवाना चाहिए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलेज के सामने सड़क पर पेड़ के पड़े रहने से रास्ता संकरा हो गया है, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन तत्काल प्रभाव से पेड़ को हटवाकर सड़क को सुचारु करे, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आमजन को राहत मिल सके।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!