Breaking News

फर्रुखाबाद: ट्रक में भूसे की तरह ठूंसी गईं भैंसें, पानी के साथ बहता रहा खून; चालक मौके से फरार।

फर्रुखाबाद: ट्रक में भूसे की तरह ठूंसी गईं भैंसें, पानी के साथ बहता रहा खून; चालक मौके से फरार।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। जनपद में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक ट्रक में पशुओं को अत्यंत अमानवीय तरीके से ढोया जा रहा था। पांचालघाट पुल के पास से गुजर रहे एक ट्रक से पानी के साथ खून बहता देख स्थानीय लोगों का माथा ठनका। लोगों ने तत्काल ट्रक को रोककर जब अंदर का नजारा देखा, तो वे दंग रह गए। ट्रक के भीतर भैंसों को इस कदर ठूंसा गया था कि उनकी हालत बदतर हो गई थी। कई पशु दम घुटने और भीषण गर्मी के कारण अचेत अवस्था में पाए गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह ट्रक मैनपुरी जनपद से खरीदकर लाई गई भैंसों को लादकर ले जा रहा था। स्थानीय लोगों ने जब चालक से पूछताछ शुरू की और पशुओं की दयनीय स्थिति पर सवाल उठाए, तो चालक ने कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसी बातचीत के बीच चालक ने मौका पाकर ट्रक को तेजी से भगाया और मौके से फरार हो गया। वन विभाग के क्षेत्र के समीप हुई इस घटना ने स्थानीय नागरिकों में गहरा आक्रोश भर दिया है।

क्षेत्र के लोगों और पशु प्रेमियों ने इस घटना को पशु क्रूरता अधिनियम का सीधा उल्लंघन बताया है। लोगों का कहना है कि पशुओं को भूसे की तरह लादकर ले जाना घोर अपराध है। अब स्थानीय लोग इस बात की भी जांच की मांग कर रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में पशुओं से भरा ट्रक बिना किसी जांच के शहर की सीमा में कैसे प्रवेश कर गया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!