Breaking News

बिसौली: लोक कल्याण मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को मिला ऋण और डिजिटल साक्षरता का पाठ।

बिसौली: लोक कल्याण मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को मिला ऋण और डिजिटल साक्षरता का पाठ।

आई एम खान 

बिसौली। नगर पालिका परिषद बिसौली द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत आयोजित ‘लोक कल्याण मेला’ स्थानीय नागरिकों और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। 1 जून से शुरू हुआ यह मेला 30 जून तक चलेगा, जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुँचाना है। नगर पालिका सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार की प्रमुख योजनाओं, विशेषकर स्ट्रीट फूड वेंडर्स और पीएम स्वनिधि ऋण योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

मेले के दौरान नगर पालिका परिसर में विभिन्न डेस्क स्थापित की गई थीं, जहाँ मौजूद प्रशिक्षित कर्मचारियों ने आवेदकों को ऋण प्रक्रिया और आवेदन पत्र भरने में पूरी सहायता प्रदान की। इस दौरान स्ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया, ताकि वे अपने ग्राहकों को मानक के अनुरूप सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री उपलब्ध करा सकें। इसके अतिरिक्त, लाभार्थियों को डिजिटल भुगतान प्रणाली के उपयोग और उससे होने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वे अपने व्यापार को आधुनिक और पारदर्शी बना सकें।

इस आयोजन को सफल बनाने में नगर पालिका के लिपिक राजीव कुमार, यशोदा नंदन, रोहित लोहान, नदीम अब्बासी, रमेश, जितेंद्र, अनमोल, व्योमेश पाठक, नितिन सक्सेना, अमित, गगन और रवि सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 30 जून तक चलने वाले इस मेले में कोई भी पात्र नागरिक या वेंडर आकर इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकता है।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!