Breaking News

स्व. बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

स्व. बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी: ग्रामीण पत्रकारिता के पुरोधा और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि यहाँ नगर पालिका सभागार में अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और भावुक वातावरण के बीच मनाई गई। कार्यक्रम में जिले भर से आए पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार नन्द किशोर मिश्रा द्वारा स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके की गई। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके संघर्षमय जीवन, निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता के प्रति समर्पण और ग्रामीण पत्रकारों के अधिकारों के लिए किए गए उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

सभागार में मौजूद वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी ने पत्रकारिता को केवल जीविका का माध्यम नहीं, बल्कि समाज सेवा और जनहित की आवाज बनाने का काम किया था। उन्होंने हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों की दबी-कुचली समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर पत्रकारिता को एक नई दिशा देने का काम किया। आज भी उनके विचार और आदर्श पूरे पत्रकार समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने संस्थापक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा संगठन आज भी उनके सिद्धांतों और विचारधारा पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल जी का जीवन पत्रकारिता जगत के लिए हमेशा एक मिसाल रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके बताए मार्ग पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया।

इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पत्रकार मनोज शर्मा, अभिषेक वर्मा, अमीर रज़ा ‘पम्मी’, अशोक शुक्ला, राम जी सिंह, पवन मिश्र, अजय मिश्र, नवीन अवस्थी, राजू अंसारी और लोकेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!