Breaking News

मकान गणना अभियान में शाहजहांपुर ने प्रदेश में पाया पहला स्थान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 प्रगणकों को डीएम ने किया सम्मानित।

मकान गणना अभियान में शाहजहांपुर ने प्रदेश में पाया पहला स्थान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 प्रगणकों को डीएम ने किया सम्मानित।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) कक्ष में आयोजित एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान उन चालीस उत्कृष्ट प्रगणकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, जिन्होंने राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अनुकरणीय योगदान दिया। इन प्रगणकों ने जनगणना अभियान के अंतर्गत बाईस मई से बीस जून तक संचालित किए जा रहे मकान गणना एवं मकान सूचीकरण अभियान में शत-प्रतिशत एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) कार्य को पूरी निष्ठा के साथ समय से पहले संपन्न किया है।

जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व अरविंद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि देश के इस बेहद महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में फील्ड पर काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका सबसे अहम और रीढ़ की हड्डी के समान है। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों की सराहना करने के साथ ही शेष बचे हुए कार्यों को भी पूरी पारदर्शिता, सुचिता और समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।

इस अभियान के दौरान शाहजहांपुर जनपद ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कराई है, जिसके तहत जिले ने स्वगणना अभियान के मामले में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित होने का काम किया है। पूरे जनपद में सबसे पहले सौ से अधिक भवनों का एचएलबी कार्य पूरी शुद्धता के साथ पूर्ण करने के मामले में अनुराग यादव ने पहला स्थान, उमेश कुमार ने दूसरा स्थान तथा राकेश बहनवाल ने तीसरा स्थान हासिल कर बाजी मारी।

इस गौरवशाली सम्मान समारोह के विशेष अवसर पर संजीव राठौर, शिवेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा, सत्यान पाल सिंह, श्याम सिंह, राजपाल, अतुल कुशवाहा, परवीर कुमार, सुरेश कुमार, अहमद हसन रजा खान, मोहित वर्मा सहित जिला फील्ड ट्रेनर अनुप बरनवाल, मुकेश कुमार, आदेश कुमारी, आयुषी दुबेदी, ऋचा सिंह, प्रिया रानी, आकांक्षा पांडे व पूनम रानी वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहीं और सभी ने सम्मानित होने वाले प्रगणकों का उत्साहवर्धन किया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!