Breaking News

सहसवान: उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सहसवान की बेटी प्रियांशी बुलबुल ने हासिल की दूसरी रैंक, बदायूं जनपद का नाम किया रोशन।

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में सहसवान की बेटी प्रियांशी बुलबुल ने हासिल की दूसरी रैंक, बदायूं जनपद का नाम किया रोशन।

सहसवान (बदायूं)। सहसवान की होनहार बेटी प्रियांशी बुलबुल ने देवभूमि उत्तराखंड में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए बदायूं जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया है। देहरादून स्थित देवभूमि मेडिकल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद एंड हॉस्पिटल की छात्रा प्रियांशी बुलबुल ने आयुर्वेदाचार्य (BAMS) की परीक्षा में उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में पूरे प्रदेश में द्वितीय रैंक हासिल कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

डॉक्टर बनीं प्रियांशी सहसवान के प्रसिद्ध व्यवसायी भुवनेश माहेश्वरी व राजकीय महाविद्यालय सहसवान में हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कवयित्री डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी की सुपुत्री हैं। प्रियांशी का शैक्षणिक सफर शुरू से ही टॉपर का रहा है, वह इससे पूर्व फ्लोरेंस नाइटिंगेल बदायूं से इंटरमीडिएट में और डी.पी. कॉलेज से बी.एससी. में भी टॉपर रह चुकी हैं। पढ़ाई के साथ-साथ एक अच्छी चित्रकार और कवयित्री प्रियांशी को उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए दो बार पर्यावरण मंत्री से भी पुरस्कार मिल चुका है।

अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय प्रियांशी ने अपने माता-पिता, भाई देवांश माहेश्वरी, अपने पूरे परिवार और देवभूमि मेडिकल कॉलेज देहरादून की शिक्षिका मेघा मैम सहित सभी गुरुजनों को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने टॉप टेन में तीसरा स्थान पाने वाली अपनी सहेली व बिहार की मूल निवासी शालिनी वर्मा को भी बधाई देते हुए उनकी भूमिका को सराहा है। भविष्य की प्राथमिकताओं को लेकर प्रियांशी ने बताया कि वह अपने ही क्षेत्र में रहकर स्थानीय नगरवासियों की सेवा करना चाहती हैं।

बेटी की इस स्वर्णिम सफलता पर खुशी जताते हुए माता डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी और पिता भुवनेश माहेश्वरी ने कहा कि आज उनका मस्तक गर्व से ऊंचा हो गया है और बचपन में खुली आंखों से देखा गया बेटी का सपना आज पूरा होकर वह डॉ. प्रियांशी बुलबुल बन गई है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि प्रियांशी ने न केवल अपने कॉलेज बल्कि पूरे उत्तराखंड में टॉपर बनकर उन्हें फलक पर बैठा दिया है और यह सब शुभचिंतकों के आशीर्वाद और स्नेह का ही प्रतिफल है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!