Breaking News

शाहजहांपुर: कलान पुलिस की गैंगस्टर एक्ट के वांछित अपराधी पर बड़ी कार्रवाई, गिरोह का सक्रिय सदस्य विवेक गुप्ता दबोचा।

शाहजहांपुर: कलान पुलिस की गैंगस्टर एक्ट के वांछित अपराधी पर बड़ी कार्रवाई, गिरोह का सक्रिय सदस्य विवेक गुप्ता दबोचा।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। अपराधियों और संगठित माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कलान पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक शातिर और संगठित गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त विवेक गुप्ता, निवासी नयागांव महसूलपुर (थाना जलालाबाद) को गुन्दौरा मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास से घेराबंदी कर दबोच लिया।

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अनुमोदित गैंगचार्ट के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी अपने साथी प्रमोद मिश्रा, निवासी बांसखेड़ा खुर्द के साथ मिलकर क्षेत्र में लूट, चोरी और अन्य संगीन आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाला एक संगठित गिरोह संचालित कर रहा था। यह गिरोह अपने अवैध भौतिक और आर्थिक लाभ के लिए लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था, जिसके चलते इन पर थाना कलान में मुकदमा अपराध संख्या 149/2026 के तहत धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश सिंह, उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह और कांस्टेबल गौरव तोमर की मुस्तैद पुलिस टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया, जिसके बाद पकड़े गए अभियुक्त का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में इस गिरोह के कई अन्य कारनामों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

वहीं मामले का दूसरा मुख्य आरोपी प्रमोद मिश्रा अभी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …