Breaking News

बिसौली में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, मनमोहक झांकियों और काली के अखाड़े ने जीता दिल।

बिसौली में धूमधाम से निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, मनमोहक झांकियों और काली के अखाड़े ने जीता दिल।

आई एम खान 

बिसौली। स्थानीय नगर में भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। ‘जय परशुराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी जयघोष के बीच समस्त विप्र बंधुओं ने दबतोरी रोड स्थित ब्रह्म कुंज से इस पावन शोभायात्रा का विधि-विधान से शुभारंभ किया।

इस गौरवशाली अवसर पर भाजपा नेता शारदेंदु पाठक, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, भाजपा नेता हरिओम पाराशरी, युवा ब्राह्मण नेता हिमाँशु उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, सभासद दीपक पाठक, विपनेश मिश्र, वरुण शर्मा, केके उपाध्याय, ओमप्रकाश शर्मा, रामाधार मिश्र और वनवारीलाल पाठक ने भगवान परशुराम के विग्रह का तिलक कर महाआरती उतारी। इस दौरान आयोजित जनसभा में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता और संगठन पर विशेष बल देते हुए इस भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति के प्रयासों की मुक्त कंठ से सराहना की।

ब्रह्म कुंज से शुरू होकर यह दिव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों, जिनमें दबतोरी रोड, पिंदारा रोड, मुख्य हाईवे, मोहल्ला सराय, साहूकारा और बुधबाजार शामिल रहे, से गुजरती हुई वापस अपने उद्गम स्थल पर आकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल भगवान परशुराम की मुख्य झांकी के अलावा रामदरबार, विघ्नहर्ता गणेश जी, संकटमोचन हनुमान जी महाराज और मां काली की भव्य जीवंत झांकियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में राधा-कृष्ण के स्वरूप में आए कलाकारों ने अपने भक्तिमय नृत्य से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया, वहीं मां काली के अखाड़े द्वारा दिखाए गए अद्भुत युद्ध कौशल और हैरतअंगेज तलवारबाजी के प्रदर्शन का बच्चों व बड़ों ने भरपूर आनंद उठाया।

पूरी यात्रा के दौरान युवा ब्राह्मणों में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला। नगर वासियों द्वारा जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर और पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का ऐतिहासिक स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस धार्मिक समागम में चंद्रपाल पाठक, अखिलेश मिश्र, अमन मयंक शर्मा, अभीक्ष पाठक, दया मिश्र, सत्यनारायन शर्मा, आकाश मिश्रा, लखन शर्मा, सुधीर शर्मा, जय प्रकाश मिश्र, सोनू पंडित, अभिषेक शर्मा, नितिन मिश्र, मनु शर्मा, सभासद तरुण शर्मा, सारांश वशिष्ठ, जय प्रकाश शर्मा, नरेंद्र पाठक, नारायन हरी, सुधाँशु पाठक, विपिन शर्मा, आशुतोष पाठक, प्रभाकर शर्मा, गजेंद्र शर्मा, अजय पाराशरी, अवधेश दीक्षित, अंकुर पाराशरी, धीरेन्द्र भट्ट और जगदीश पाठक सहित भारी संख्या में विप्र बंधु और श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!