Breaking News

चहनियां के नदेसर गांव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, रहस्यमय परिस्थितियों में हुई वारदात।

चहनियां के नदेसर गांव में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, रहस्यमय परिस्थितियों में हुई वारदात।

संवाददाता, अमित कुमार ओझा

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नदेसर मारूफपुर में मंगलवार की अल सुबह एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई। यहाँ गांव निवासी 28 वर्षीय युवक विकास मौर्या पुत्र अंगद मौर्या ने रहस्यमय परिस्थितियों में गांव के पूर्वी छोर पर स्थित मां काली मंदिर के समीप फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

सुबह-सुबह रास्ते पर टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब बांस के ढांचे से लटके शव पर पड़ी, तो इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया। सूचना मिलते ही बलुआ थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुट गई।

घटना के संबंध में मृत युवक के दादा लालजी मौर्या ने रुंधे गले से बताया कि विकास रोजाना की तरह मंगलवार की तड़के करीब 4:00 बजे अपने घर से टहलने के लिए खेतों की तरफ निकला था। वह अपने परिजनों के साथ मिलकर खेती-किसानी का काम संभालता था। विकास के जाने के कुछ देर बाद परिवार के अन्य सदस्य भी पास के खेतों में लगी सब्जियां तोड़ने के लिए चले गए। इसी बीच विकास टहलने के बहाने मंदिर परिसर की तरफ चला गया। वहां बांस की झुरमुट की आड़ में बच्चों द्वारा कसरत (बीम खींचने) के लिए बनाए गए एक अस्थाई बांस के ढांचे पर उसने अपने गमछे के सहारे फंदा बनाया और उस पर झूल गया। कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे इस हालत में देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे परिजन और अन्य लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक विकास की सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद तत्काल मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।

हादसे की सूचना पर पहुंचे बलुआ थाना प्रभारी (एसओ) अरुण प्रताप सिंह ने घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच और युवक के मोबाइल फोन पर लगे स्टेटस को देखने से प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग (आशनाई) से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर मामले की गहराई से जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस आत्मघाती कदम के बाद मृतक की मां बैजन्ती देवी, पत्नी आकांक्षा और भाई विशाल का रो-रोकर बुरा हाल है, जिन्हें ढांढस बंधाने में ग्रामीण जुटे हुए थे। वहीं, मृतक की तीन वर्षीय मासूम बेटी आयुषी इस पूरे घटनाक्रम और अपनी जिंदगी में आए इतने बड़े संकट से पूरी तरह बेखबर, मासूमियत से सबका मुंह देख रही थी, जिसे देखकर वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …