Breaking News

सहावर में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा: 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, हजारों की नकदी व मोबाइल बरामद।

सहावर में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा: 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार, हजारों की नकदी व मोबाइल बरामद।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद में अवैध जुआ और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहावर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में सहावर थाना प्रभारी गोविंद वल्लभ शर्मा और उनकी टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर एटा-सहावर रोड रेलवे फाटक के पास स्थित जितेंद्र वर्मा की दुकान पर अचानक छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी करते हुए ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे 10 आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने मौके पर फड़ और अभियुक्तों के पास से कुल 47,430 रुपये की नकदी, 10 एंड्रॉइड व कीपैड मोबाइल फोन और दो गड्डी ताश बरामद किए हैं।

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जितेंद्र वर्मा निवासी गली डिप्टी साहब, रजनीश भारद्वाज निवासी याकूतगंज, उम्मेद निवासी मोहल्ला चौधरी, मोर मुकुट निवासी ग्राम जमालपुर, पुष्पेंद्र सिंह निवासी ग्राम रामनगर, रागिव निवासी मोहल्ला काजी, मोहन शर्मा निवासी बड़ा बाजार और मुशाहिद अली निवासी मोहल्ला काजी के रूप में हुई है, जो सभी कस्बा व थाना सहावर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

इनके अलावा अमांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खडा निवासी विनोद कुमार और सहावर के ही याकूतगंज निवासी संदीप सोलंकी को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना सहावर पुलिस ने सभी 10 आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई पूरी की और न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!