Breaking News

अवैध ईंट भट्टों और खनन माफियाओं पर प्रशासन का चाबुक, दो मड मिक्सचर और दो वाहन सीज, हड़कंप।

अवैध ईंट भट्टों और खनन माफियाओं पर प्रशासन का चाबुक, दो मड मिक्सचर और दो वाहन सीज, हड़कंप।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

पटियाली (कासगंज)। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के कड़े रुख के बाद जनपद में अवैध रूप से संचालित हो रहे ईंट भट्टों और बिना रॉयल्टी के चल रहे अवैध खनन व परिवहन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ा और सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने पटियाली तहसील क्षेत्र में छापेमारी करते हुए दो ईंट भट्टों पर अवैध रूप से चल रहे ट्रैक्टर मड मिक्सचर को जब्त कर लिया।

इसके साथ ही चौकी दरियागंज क्षेत्र में बिना किसी वैध प्रपत्र और अनुमति के सामग्री का परिवहन कर रहे दो अन्य वाहनों को भी पकड़कर सीज कर दिया गया। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध धंधेबाजों और बिना रॉयल्टी काम करने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया है।

विभागीय कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने तहसील पटियाली के अंतर्गत निबुआ स्थित किशनवीर ईंट भट्टा और श्रीराम ईंट भट्टा पर अचानक धावा बोला। जांच के दौरान दोनों ही भट्टों पर बिना विनियमन शुल्क यानी रॉयल्टी जमा किए ही धड़ल्ले से संचालन होता हुआ पाया गया।

सरकारी राजस्व को चूना लगाने और नियमों की अनदेखी करने के इस मामले में अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों भट्टों पर मिट्टी मिलाने के काम में आ रहे ट्रैक्टर (मड मिक्सचर) को अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें सिढ़पुरा थाने ले जाकर सीज कर दिया। इसी अभियान के अंतर्गत दरियागंज पुलिस चौकी क्षेत्र में भी अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सघन चेकिंग चलाई गई, जहाँ सड़क पर बिना किसी जरूरी कागजात के दौड़ रहे दो वाहनों को रोककर तत्काल प्रभाव से सीज करने की कार्रवाई की गई।

इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने जिले के सभी ईंट भट्टा संचालकों को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी जारी की है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि जिन भी ईंट भट्टा स्वामियों द्वारा अगले तीन दिनों के भीतर अपनी बकाया निर्धारित रॉयल्टी जमा नहीं की जाएगी, उनके खिलाफ इससे भी अधिक कठोर विधिक और दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने खनिज और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप अवैध खनन और बिना कागजों के चल रहे ईंट भट्टों के खिलाफ यह दंडात्मक अभियान लगातार जारी रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!