Breaking News

बिसौली में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई शनि देव जयंती, पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु।

बिसौली में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई शनि देव जयंती, पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के हाईवे स्थित तारकेश्वर गुप्ता के आवास पर भगवान श्री शनि देव जयंती के पावन अवसर पर भव्य और विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत श्रद्धा व उल्लास के साथ किया गया। सुबह से ही आयोजन स्थल पर धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना, आरती और अभिषेक किया गया।

इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ भगवान के दरबार में शीश नवाया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शांति, खुशहाली और उन्नति की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के बाद एक विशाल भंडारे की शुरुआत की गई, जिसमें देर शाम तक प्रसादी ग्रहण करने वालों का तांता लगा रहा।

इस भंडारे में नगर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों महिला, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों ने पूरे अनुशासन के साथ बैठकर भगवान शनि देव का महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक चितरंजन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनि देव जयंती के पावन पर्व पर इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाती है, जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सुख-शांति और जन-कल्याण की भावना को बढ़ावा देना है। इस भव्य धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में मुख्य रूप से चितरंजन गुप्ता, अंकुर गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शुभंकर गुप्ता, रजत गुप्ता, अनिकेश्वर रंजन गुप्ता, किशन पाल यादव और सोनू यादव सहित तमाम गणमान्य नागरिकों और सेवादारों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!