Breaking News

शाहजहाँपुर: नगर निगम में जन सुनवाई, नगर आयुक्त ने सुनीं समस्याएं, एक का मौके पर निस्तारण।

शाहजहाँपुर: नगर निगम में जन सुनवाई, नगर आयुक्त ने सुनीं समस्याएं, एक का मौके पर निस्तारण।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जन सुनवाई दिवस में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और कर विभाग से संबंधित अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

​जन सुनवाई के दौरान कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक समस्या का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष 5 शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए नगर आयुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि नागरिकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्तारण की प्रक्रिया में जनता की संतुष्टि और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए।

​इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता व तरुण प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा और महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!