Breaking News

अवैध शराब पर कासगंज पुलिस का प्रहार: गंजडुंडवारा और पटियाली में दो गिरफ्तार।

अवैध शराब पर कासगंज पुलिस का प्रहार: गंजडुंडवारा और पटियाली में दो गिरफ्तार।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा/पटियाली। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी को जड़ से मिटाने के लिए कासगंज पुलिस का ‘विशेष अभियान’ पूरी शक्ति के साथ जारी है। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है।

ताजा कार्रवाई में थाना गंजडुंडवारा और थाना पटियाली पुलिस की टीमों ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब और कच्ची शराब बरामद की गई है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजने की वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर ली है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा। क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!