Breaking News

बदायूँ: गमगीन माहौल के बीच गंगा घाट पर एक और हादसा, अंत्येष्टि में आए युवक की डूबने से मौत।

बदायूँ: गमगीन माहौल के बीच गंगा घाट पर एक और हादसा, अंत्येष्टि में आए युवक की डूबने से मौत।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

हजरतपुर (बदायूँ)। जनपद के थाना हजरतपुर क्षेत्र अंतर्गत गंगा घाट पर रविवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। एक ओर जहां परिजन सुसाइड करने वाले व्यक्ति की अंत्येष्टि करने पहुंचे थे, वहीं इसी दौरान दाह संस्कार में शामिल होने आए एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। इस दोहरे हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रविवार को उसी मृतक के अंतिम संस्कार के लिए परिजन और ग्रामीण हजरतपुर क्षेत्र के गंगा घाट पर आए थे। अंत्येष्टि की प्रक्रिया के दौरान, नगरिया निवासी रानू सक्सेना (पुत्र सर्वेश सक्सेना) गंगा नदी में स्नान करने के लिए उतरा। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में ओझल हो गया।

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। काफी मशक्कत के बाद रानू के शव को नदी से बाहर निकाला जा सका। युवक की मौत की पुष्टि होते ही घाट पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।  पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!