Breaking News

बदायूँ: शहीद मेला ककराला का भव्य उद्घाटन, सांसद राकेश राठौर ने महापुरुषों की शहादत को किया नमन।

बदायूँ: शहीद मेला ककराला का भव्य उद्घाटन, सांसद राकेश राठौर ने महापुरुषों की शहादत को किया नमन।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूँ (ककराला): जनपद के ककराला में आयोजित ऐतिहासिक शहीद मेले का शनिवार, 8 मई को गरिमामय उद्घाटन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीतापुर के सांसद राकेश राठौर ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जिन महापुरुषों ने अपने लहू से देश की आजादी की गाथा लिखी, आज सत्ता में बैठी कुछ ताकतें उसी देश की एकता को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं।

सांसद राकेश राठौर ने इतिहास का हवाला देते हुए जोर देकर कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों ने कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज नफरतों का बोलबाला बढ़ रहा है और एक बड़ी आबादी को विकास की मुख्यधारा से पीछे धकेलने व बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने विपक्षी नेता राहुल गांधी की सराहना करते हुए उन्हें एकमात्र निडर नेता बताया, जो संसद से सड़क तक गरीबों को न्याय दिलाने और इन विभाजनकारी ताकतों से लड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि वे सदैव सत्ता में रहेंगे, वे गलतफहमी में हैं, क्योंकि बड़े-बड़े संगठन समय के साथ समाप्त हो गए।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह यादव, मेला समिति के अध्यक्ष साजिद अली ठेकेदार, और जिला कोषाध्यक्ष सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष ककराला शहजादा रिजवान, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां, दीपक मिश्रा, बृजभूषण सिंह, राजीव पटेल और अहमद अमजदी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही मोरध्वज लोधी, यूनुस राजा, फितरत अली, राकेश ददा, सोशल मीडिया प्रभारी नवनीत यादव, नगर अध्यक्ष उझानी बबलू सैफी और डॉक्टर खलील सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!