Breaking News

गंजडुंडवारा में आधुनिक सुविधाओं से लैस सैफी डेंटल क्लिनिक बना मरीजों की पहली पसंद।

गंजडुंडवारा में आधुनिक सुविधाओं से लैस सैफी डेंटल क्लिनिक बना मरीजों की पहली पसंद।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज (गंजडुंडवारा): जनपद के गंजडुंडवारा क्षेत्र में दांतों की समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए कादरगंज रोड, चौपाल वाली गली स्थित सैफी डेंटल क्लिनिक राहत का केंद्र बना हुआ है। पिछले कई वर्षों से संचालित यह क्लिनिक अपनी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान बना चुका है। यहाँ अत्याधुनिक मशीनों और लेजर तकनीक का उपयोग करते हुए दांतों का सटीक उपचार किया जा रहा है, जिससे मरीजों को जटिल से जटिल समस्याओं में भी काफी लाभ मिल रहा है।

क्लिनिक पर उपलब्ध सुविधाओं की बात करें तो यहाँ दंत प्रत्यारोपण, दांतों की सुंदरता बढ़ाने हेतु स्क्रू ट्रीटमेंट, टेढ़े-मेढ़े दांतों के लिए वायरिंग, रूट कैनाल, नई बत्तीसी और जबड़े के फ्रैक्चर जैसी गंभीर समस्याओं का सफलतापूर्वक इलाज किया जाता है। इसके अतिरिक्त क्लिनिक में बच्चों के दांतों की देखभाल और पान-गुटखा खाने के कारण मुंह कम खुलने जैसी आम समस्याओं का भी विशेष उपचार उपलब्ध है। क्लिनिक की सबसे बड़ी खासियत यहाँ की विशेषज्ञ टीम है, जिसमें डॉ. बहारुल, डॉ. प्रियंका अग्रवाल, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. अंजलि राठौर और डॉ. दानिश अहमद जैसे अनुभवी डॉक्टर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

क्लिनिक में उपचार करा रहे मरीजों ने बातचीत के दौरान बताया कि यहाँ बेहद कम और वाजिब खर्चे में उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मरीजों का कहना है कि यहाँ न केवल आधुनिक मशीनों से जाँच की जाती है, बल्कि डॉक्टरों का व्यवहार और उपचार का तरीका भी सराहनीय है। इसी संतुष्टि के कारण क्लिनिक पर लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है और लोग इसे दांतों के इलाज के लिए एक विश्वसनीय स्थान मान रहे हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!