Breaking News

बिसौली: भाकियू अराजनैतिक ने तहसील में भरी हुंकार, छुट्टा पशुओं और खाद की किल्लत पर जताया रोष।

बिसौली: भाकियू अराजनैतिक ने तहसील में भरी हुंकार, छुट्टा पशुओं और खाद की किल्लत पर जताया रोष।

आई एम खान 

बिसौली। तहसील परिसर बिसौली में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने की। इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी की और तहसीलदार को एक मांग पत्र सौंपा। पंचायत में वक्ताओं ने खेती-किसानी से जुड़ी गंभीर समस्याओं को उठाते हुए शासन-प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समाधान नहीं निकला तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए विवश होगा।

पंचायत को संबोधित करते हुए युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रामलखन यादव ने कहा कि आज किसान छुट्टा गौवंश के कारण बेहद संकट में है। किसान रात-रात भर जागकर अपनी फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद आवारा पशु खेतों को उजाड़ रहे हैं।

जिला अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि गौवंश के कारण कई किसानों की मेहनत की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। इसके अलावा उन्होंने खाद और बीज की किल्लत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सहकारी समितियों पर समय से आपूर्ति न होने के कारण किसानों को निजी दुकानों से ऊंचे दामों पर खाद-बीज खरीदना पड़ रहा है, जिससे उनकी लागत बढ़ती जा रही है।

भाकियू नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर गौशालाओं में भिजवाया जाए और गांवों में सफाई की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर श्याम बाबू फौजी, रामचंद्र सिंह, जयपाल सिंह, रतिराम यादव, तहसील अध्यक्ष रामचंद्र, आसफपुर ब्लॉक अध्यक्ष महेशपाल और बिसौली ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!