Breaking News

बिसौली: राशन वितरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 14 मई तक मिलेगा खाद्यान्न।

बिसौली: राशन वितरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 14 मई तक मिलेगा खाद्यान्न।

आई एम खान 

बिसौली। क्षेत्र के राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। तकनीकी दिक्कतों और अपरिहार्य कारणों से निर्धारित समय सीमा के भीतर राशन वितरण कार्य पूर्ण न हो पाने के कारण प्रशासन ने वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 14 मई कर दी है। इस निर्णय से उन हजारों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा जो किन्हीं कारणों से अभी तक अपना कोटा प्राप्त नहीं कर सके थे।

पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते कई कार्डधारकों को समय पर राशन उपलब्ध कराने में बाधा आ रही थी, जिसे देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार वितरण का समय बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी न मचाएं और न ही परेशान हों। अब नए कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्डधारक अपने क्षेत्र की उचित दर की दुकानों पर जाकर शांतिपूर्ण ढंग से राशन प्राप्त कर सकते हैं। विभाग द्वारा सभी कोटेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे पात्र लाभार्थियों को समय से राशन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!