Breaking News

चन्दौली: भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता पर एसपी की बड़ी कार्रवाई, दो मुख्य आरक्षी निलंबित।

चन्दौली: भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता पर एसपी की बड़ी कार्रवाई, दो मुख्य आरक्षी निलंबित।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह

चन्दौली। जनपद चन्दौली में पुलिस विभाग की छवि को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो मुख्य आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग के भीतर अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए की गई इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।

निलंबन की पहली कार्रवाई थाना बलुआ में तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार राय पर की गई है। उन पर पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर अवैध रूप से रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा था। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सस्पेंड करते हुए विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, दूसरी कार्रवाई थाना अलीनगर में तैनात मुख्य आरक्षी रणजीत तिवारी के विरुद्ध की गई। रणजीत तिवारी पर शराब का सेवन कर थाने के सहकर्मियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप था। मेडिकल परीक्षण में शराब के सेवन की पुष्टि होने के बाद एसपी ने अनुशासनहीनता के मामले में उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने इस कार्रवाई के माध्यम से कड़ा संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता या अमर्यादित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद पुलिस की गरिमा को नुकसान पहुँचाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!