Breaking News

सहावर नगर पंचायत में तीन मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण, विधायक और एसडीएम की मौजूदगी में ली पद की शपथ।

सहावर नगर पंचायत में तीन मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण, विधायक और एसडीएम की मौजूदगी में ली पद की शपथ।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज/सहावर। नगर पंचायत सहावर के सभागार में गुरुवार को शासन द्वारा नवनियुक्त तीन मनोनीत सभासदों के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, एसडीएम सहावर एस.एन. त्रिपाठी और अधिशासी अधिकारी (ईओ) अजय कुमार निषाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अधिकारियों और विधायक की उपस्थिति में तीनों मनोनीत सभासदों गौरी शंकर, योगेंद्र सिंह और रमेश को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के पश्चात तीनों नवनियुक्त सदस्यों ने नगर के विकास और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।

समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम एस.एन. त्रिपाठी ने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों को नई गति देने के लिए सभी सभासदों का आपसी सहयोग बेहद अनिवार्य है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान ने सभी मनोनीत सभासदों का स्वागत किया और उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे नगर के जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनकर राव चतुर्वेदी, डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, अनिल गुप्ता, अशोक कुमार वार्ष्णेय, हरभान सिंह, विवेक कुमार, त्रिमल सिंह, यादवेंद्र वार्ष्णेय, हरपाल सिंह, सुबोध कुमार, असलम कुरैशी, फैसल खान और यासीन खान सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!