Breaking News

बिसौली: डिजिटल सशक्तिकरण: बिसौली में जिला पंचायत अध्यक्ष ने 132 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बांटे स्मार्टफोन।

डिजिटल सशक्तिकरण: बिसौली में जिला पंचायत अध्यक्ष ने 132 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बांटे स्मार्टफोन।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूँ)। बाल विकास विभाग के तत्वाधान में बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने योगी सरकार की डिजिटल सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 132 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए। आधुनिक तकनीक से लैस मोबाइल फोन पाकर कार्यकत्रियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन स्मार्टफोन्स की मदद से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी और डेटा प्रबंधन में सुगमता होगी। वर्षा यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम और मिशन शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा और स्वावलंबन सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक और भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि स्मार्टफोन मिलने से कार्यकत्री अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगी। मुड़िया धूरेकी नगर पंचायत की चेयरपर्सन अनुपम पाठक ने तकनीक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं से संबंधित योजनाओं की निगरानी और रियल-टाइम रिपोर्टिंग में तेजी आएगी।

उन्होंने इसे डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। इससे पूर्व, सीडीपीओ अल्पना जौहरी ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की और मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह का शुभारंभ आंगनबाड़ी कार्यकत्री शोभा गुप्ता और कल्पना मिश्रा द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गान से हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक साहू सार्वेंद्र ने किया। इस गौरवमयी अवसर पर भाजपा नेता संनवीर पाल, सुनील सिंह एडवोकेट, हिमांशू पाठक, ब्लॉक कॉर्डिनेटर आकाश कुमार, कल्पना शर्मा, शोभा रानी, सुनेना कश्यप, नीरज गोविल, आकांक्षा, रश्मि सक्सेना, रेनू गुप्ता, अंजू रानी और सुनीति गुप्ता समेत भारी संख्या में विभागीय कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!