Breaking News

सेहरामऊं दक्षिणी: जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल।

सेहरामऊं दक्षिणी: जानलेवा हमले और मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। जनपद के थाना सेहरामऊं दक्षिणी पुलिस ने युवक के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की कोशिश करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। यह कार्रवाई पिछले महीने दर्ज हुए एक मुकदमे की जांच के आधार पर की गई है, जिसमें पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर गंभीर चोट पहुंचाने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया था।

पूरा मामला 18 अप्रैल का है, जब ग्राम मियापुर गोटिया निवासी मनीराम पुत्र राम स्नेही ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया था कि नामजद आरोपियों ने उनके पुत्र संदीप के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके सिर पर गंभीर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने संदीप को जान से मारने की नियत से पास के एक तालाब में फेंक दिया था और मौके से फरार होते समय जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

थाना सेहरामऊं दक्षिणी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य जुटाए और सोमवार दोपहर करीब 12:20 बजे मियापुर गोटिया तिराहे के पास से घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राम मूर्ति पुत्र मनीराम (निवासी ग्राम मियांपुर गोटिया) और अवधेश पुत्र शंकर (निवासी ग्राम भरगवां) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और हिंसा करने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!