Breaking News

सहसवान: खूँखार हुई भैंस ने वृद्ध महिला को पटक-पटक कर मार डाला: चारा डालते समय अचानक किया हमला, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम।

खूँखार हुई भैंस ने वृद्ध महिला को पटक-पटक कर मार डाला: चारा डालते समय अचानक किया हमला, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम।

सहसवान (बदायूँ)। नगर के मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर में शनिवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ अपनी ही भैंस के हमले में एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। 65 वर्षीय ओमवती शनिवार सुबह करीब सात बजे रोजाना की तरह अपनी भैंस को चारा डाल रही थीं। इसी दौरान अचानक भैंस खूँखार हो उठी और खूँटे से रस्सी तुड़ाकर वृद्ध महिला पर हमला बोल दिया। भैंस ने महिला को अपने सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के समय वृद्ध महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के पड़ोसी और परिजन मौके पर दौड़ पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ओमवती को भैंस के चंगुल से छुड़ाया। परिजनों ने आनन-फानन में निजी वाहन के जरिए उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुँचाया, जहाँ वृद्ध महिला की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही वृद्ध महिला की स्थिति बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध महिला की अचानक मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पालतू पशु का इस तरह हिंसक हो जाना वाकई हैरान करने वाला है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!