Breaking News

भरगैन में गर्मी का कहर: पूर्व चेयरमैन कालिया सेठ की पहल पर राहगीरों को पिलाया गया शीतल शरबत।

भरगैन में गर्मी का कहर: पूर्व चेयरमैन कालिया सेठ की पहल पर राहगीरों को पिलाया गया शीतल शरबत।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

पटियाली, (कासगंज)। जनपद कासगंज के पटियाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा भरगैन में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप चरम पर है। तपती धूप और बढ़ते तापमान के कारण सड़कों पर निकलने वाले राहगीरों का बुरा हाल है। आम जनता को इस चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत देने के उद्देश्य से पूर्व चेयरमैन अहमद नफीस उर्फ कालिया सेठ द्वारा विशेष शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस सेवा कार्य को उनके पुत्र अहमद हुसैन ने सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया और कस्बे के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर शरबत के स्टॉल लगवाए। अहमद हुसैन ने भरगैन से रामपुर रोड, बल्लूपुर रोड तथा एच.एस.बी. कॉलेज के समीप कैंप लगाकर वहां से गुजरने वाले मुसाफिरों, मजदूरों और स्थानीय निवासियों को ठंडा शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई। भीषण तपिश के बीच अचानक मिली इस राहत की राहगीरों ने भी काफी सराहना की।

इस अवसर पर अहमद नफीस उर्फ कालिया सेठ ने कहा कि मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह प्रयास किया गया है ताकि लोगों को लू और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से बचाया जा सके। उन्होंने समाज के अन्य लोगों को भी इस तरह के परोपकारी कार्यों के लिए प्रेरित किया। इस पुनीत कार्य के दौरान डॉ. संजय दीक्षित, मोहम्मद आरिफ, शैलेंद्र, दिनेश, फैजान, खालिद, अनिल, प्रतिमा शुक्ला और नसीम मिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!