Breaking News

चन्दौली: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न।

चन्दौली: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न।

संवाददाता, शैलेश सिंह 

चन्दौली: जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि बबुरी औद्योगिक क्षेत्र में उत्पन्न तमाम समस्याओं को तत्काल दूर किया जाए और इसे और अधिक आकर्षक व आधुनिक बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 की समस्याओं पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने वहां लटक रहे बिजली के तारों को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि इन तारों को ठीक करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और कामकाज सुचारू रूप से चल सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण करें और उद्यमियों की हर संभव सहायता करते हुए समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति व वितरण की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई कि योजनाओं से संबंधित आवेदन पेंडिंग क्यों हैं। उन्होंने आदेश दिया कि इन योजनाओं के तहत आने वाले आवेदनों को किसी भी स्थिति में लंबित न रखा जाए और उन्हें नियमानुसार समय सीमा के भीतर स्वीकृत कर निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए ताकि निवेश और निर्यात की गतिविधियों को बढ़ाया जा सके।

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य और डी.एस. मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की हिदायत दी ताकि जनपद के औद्योगिक विकास में कोई बाधा न आए।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!