Breaking News

चंदौली के आदित्य मिश्रा ने देश भर में फहराया परचम, ‘फिजिक्स वाला’ स्कॉलरशिप परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान।

चंदौली के आदित्य मिश्रा ने देश भर में फहराया परचम, ‘फिजिक्स वाला’ स्कॉलरशिप परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्थान।

चहनियां, चंदौली (अमित कुमार ओझा): जनपद के चहनियां स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के कक्षा 7 के मेधावी छात्र आदित्य मिश्रा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। ऑनलाइन शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित मंच ‘फिजिक्स वाला’ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय छात्रवृत्ति परीक्षा में आदित्य ने पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही विद्यालय प्रशासन और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, डयौढा गांव निवासी सुनील मिश्रा के पुत्र आदित्य मिश्रा ने बीती 24 अप्रैल 2026 को इस ऑनलाइन परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से हजारों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा और उच्च स्तरीय सवालों के बीच आदित्य ने अपनी असाधारण प्रतिभा, कड़ी मेहनत और लगन का परिचय देते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की।

विद्यालय के प्रिंसिपल अनिल जोसेफ ने छात्र की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि आदित्य ने अपनी इस उपलब्धि से यह सिद्ध कर दिया है कि यदि संकल्प दृढ़ हो तो किसी भी ऊंचे लक्ष्य को पाया जा सकता है। उन्होंने इसे विद्यालय के शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम बताया। प्रिंसिपल ने जोर देकर कहा कि स्कूल प्रबंधन हमेशा से अपने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों के लिए तैयार करने के प्रति प्रतिबद्ध रहा है। आदित्य की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

आदित्य की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित करने की घोषणा की है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के एक छात्र द्वारा देश भर में अव्वल आने पर अभिभावकों, शिक्षाविदों और स्थानीय नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!