Breaking News

सहसवान के अब्दुल कवी ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जिले का मान।

सहसवान के अब्दुल कवी ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जिले का मान।

सहसवान, बदायूँ। जनपद के हुनरमंद युवाओं ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मथुरा में आयोजित हुई ‘राष्ट्रीय स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सहसवान क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खैरू निवासी अब्दुल कवी ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब्दुल कवी की इस ऐतिहासिक जीत से पूरे सहसवान और उनके गृह ग्राम में हर्ष का माहौल है।

अब्दुल कवी की इस शानदार सफलता के पीछे उनके कोच अवनीश सक्सेना का कुशल मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत रही है। कोच अवनीश सक्सेना के सानिध्य में अब्दुल कवी ने प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास किया था, जिसका परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक के रूप में सामने आया। रिंग में अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देते हुए अब्दुल कवी ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर घर वापसी पर अब्दुल कवी का जोरदार स्वागत किया गया। खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच की आवश्यकता है। अब्दुल कवी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच की ट्रेनिंग और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!