Breaking News

रील के चक्कर में हवालात: स्टंटबाजी पड़ी भारी, तीन युवक गिरफ्तार।

रील के चक्कर में हवालात: स्टंटबाजी पड़ी भारी, तीन युवक गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहाँपुर। सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में सड़क पर स्टंट करना युवकों को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया और लग्जरी कारों को सीज कर दिया।

सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में देशी ढाबा के पास कुछ युवक Honda City, Hyundai Verna और Mahindra XUV700 से खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर एएसपी नगर देवेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वर्ना कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया।

पुलिस ने मुजाहिद अली अफजल, मौनिस अली और यमन खान को गिरफ्तार कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। वहीं 23 अप्रैल को थाना सेहरामऊ दक्षिणी में धारा 281 बीएनएस के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

उपनिरीक्षक हरिओम सिंह द्वारा जांच के बाद यह कार्रवाई की गई, जबकि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मोहित कुमार कर रहे हैं।

एसपी सौरभ दीक्षित ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि सड़क पर स्टंटबाजी कर अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!