Breaking News

बिसौली: मिशन शक्ति: रानेट चौराहे पर गूंजी सुरक्षा की आवाज, पुलिस ने महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर।

मिशन शक्ति: रानेट चौराहे पर गूंजी सुरक्षा की आवाज, पुलिस ने महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर।

आई एम खान 

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रानेट चौराहे पर मंगलवार को ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त व जागरूक बनाने के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने इस अभियान के जरिए ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के मन से भय को समाप्त कर उन्हें आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित करना था।

महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने गांव के सार्वजनिक स्थानों और स्कूलों में पहुँचकर छात्राओं व महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। टीम प्रभारी पूजा तोमर ने जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा या छेड़खानी को चुपचाप सहन न करें, बल्कि साहस के साथ आवाज उठाएं। उन्होंने शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों—1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं को बताया गया कि इन नंबरों पर दी गई जानकारी पूरी तरह गुप्त रखी जाती है।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को साइबर अपराधों और घरेलू हिंसा से बचाव के तरीके भी समझाए। टीम ने विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश पुलिस हर परिस्थिति में महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस जागरूकता अभियान में महिला हेड कांस्टेबल भारती देवी और महिला कांस्टेबल कृष्णा सहित पुलिस बल के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पुलिस की इस पहल का स्थानीय ग्रामीणों और छात्राओं ने स्वागत किया है।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!