Breaking News

जमीन विवाद में बेटे ने ली पिता की जान, धारदार हथियार से हत्या की आशंका।

जमीन विवाद में बेटे ने ली पिता की जान, धारदार हथियार से हत्या की आशंका।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के नादौरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद के चलते एक बेटे पर अपने ही वृद्ध पिता की हत्या करने का आरोप है।

बताया जा रहा है कि बड़ा बेटा पिता पर भाइयों के हिस्से का बंटवारा कराने का दबाव बना रहा था। इसी बीच मौका पाकर उसने पिता को कमरे में अकेला पाकर उन पर हमला कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से सिर पर वार कर उनकी हत्या की गई।

घटना का खुलासा तब हुआ जब छोटा बेटा मौके पर पहुंचा और पिता को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!