Breaking News

बिजली उपकेंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

बिजली उपकेंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

सहसवान, बदायूं। विद्युत विभाग द्वारा दहगवां और जरीफनगर उपकेंद्रों का शनिवार को गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर अधिकारियों ने सख्ती दिखाई। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा नियमों का हर हाल में पालन सुनिश्चित किया जाए।

विद्युत उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने बताया कि केवल अधिकृत कर्मचारी ही लिखित अनुमति के साथ शटडाउन ले और दें। बिना अनुमति शटडाउन की प्रक्रिया अपनाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

निरीक्षण के दौरान अवर अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि वे भंडार केंद्र से आवश्यक सुरक्षा उपकरण तत्काल उपलब्ध कराकर कर्मचारियों को वितरित करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि अकुशल कर्मियों को शटडाउन की जिम्मेदारी न सौंपी जाए।

कर्मचारियों की कार्यक्षमता का आकलन करते हुए ऐसे कर्मियों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए, जो पोल पर कार्य करने में सक्षम नहीं हैं। वहीं, योग्य कर्मियों को प्रशिक्षण देकर कुशल श्रेणी में शामिल करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।

उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार गैंग की उपलब्धता बनाए रखने पर जोर दिया गया। इसके अलावा सहसवान नगर क्षेत्र में रात्रिकालीन गैंग की व्यवस्था के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा सुरक्षा और उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देते हुए लगातार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!