Breaking News

नगर पालिका के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक से मारपीट, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर।

नगर पालिका के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक से मारपीट, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर।

सहसवान, बदायूं। सहसवान क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना सहसवान में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समीर उर्फ भूरा पुत्र लाल मोहम्मद, निवासी ग्राम पीतम नगर, नगर पालिका में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। उसने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अपने कार्य क्षेत्र विल्सनगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली चला रहा था। इसी दौरान अचानक एक छोटी बच्ची ट्रॉली से टकराकर गिर गई, हालांकि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।

आरोप है कि घटना के बाद बच्ची के पिता व अन्य लोगों ने बिना कुछ पूछे चालक को पकड़ लिया और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे लात-घूसों से पीटा और जबरन नगर पालिका परिसर के गेट तक ले जाकर वहां भी उसके साथ मारपीट की।

इस घटना में चालक को चोटें आई हैं। पीड़ित ने थाना सहसवान पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!