Breaking News

सहसवान में पुलिस पर गंभीर आरोप: युवक को उठाकर ले जाने का दावा, परिजनों ने मुठभेड़ की जताई आशंका।

सहसवान में पुलिस पर गंभीर आरोप: युवक को उठाकर ले जाने का दावा, परिजनों ने मुठभेड़ की जताई आशंका।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान, बदायूं। सहसवान क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मोहल्ला पठान टोला निवासी फरहीन पुत्री रफीक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सहसवान को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि थाना सहसवान पुलिस उसके भाई सोहिल को जबरन पकड़कर कार में डालकर अपने साथ ले गई, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

फरहीन ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके भाई को किसी अज्ञात स्थान पर छिपा रखा है और परिजनों को उसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही। इतना ही नहीं, पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसके भाई सोहिल और शहनवाज को किसी फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा जा सकता है या उनके साथ मुठभेड़ जैसी घटना भी हो सकती है।

पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में पुलिस क्षेत्राधिकारी से गुहार लगाई है कि उसके भाई को थाना पुलिस के कब्जे से छुड़वाकर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कराया जाए। इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिवार में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, यदि आरोपों में सच्चाई पाई जाती है तो यह मामला पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर सकता है।

बाइट

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!