Breaking News

बिसौली: खेड़ादास में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर की जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा।

खेड़ादास में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर की जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा।

आई एम खान 

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ादास में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश प्रेमी द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक महान समाज सुधारक, प्रख्यात अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और दूरदर्शी राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शोभायात्रा के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में झंडे लिए लोग “जय भीम” और “बाबा साहब अमर रहें” जैसे नारों के साथ पूरे गांव में भ्रमण करते रहे।

इस मौके पर योगेश प्रधान, नरेश, सागर बाबू, संजू, ब्रजकिशोर, विमल, विक्रम, गिरराज, इंद्रजीत, ब्रह्मचारी, सियाराम मास्टर, प्रेम सिंह, सरदार जी, रमेश, जोगेंद्र, अनुज, जीतू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!