Breaking News

महंगी किताबों को लेकर निजी स्कूल पर उठे सवाल, अभिभावकों में रोष।

महंगी किताबों को लेकर निजी स्कूल पर उठे सवाल, अभिभावकों में रोष।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद कुछ स्कूलों द्वारा नियमों का पालन न किए जाने से अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ताजा मामला याकूतगंज स्थित डॉ. बीपी अग्रवाल स्कूल का सामने आया है, जहां अभिभावकों का आरोप है कि कक्षा 4 की किताबों का सेट करीब 7 हजार रुपये में दिया जा रहा है। महंगी किताबों के कारण आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

अभिभावकों का यह भी कहना है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा किताबें एक ही निर्धारित बुक डिपो से खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे उन्हें अन्य विकल्प नहीं मिल पा रहे हैं।

जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में सस्ती और निर्धारित पाठ्यक्रम की किताबें लागू कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आरोप है कि उनका पालन नहीं किया जा रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से अभिभावकों में आक्रोश है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!