Breaking News

फर्रुखाबाद में पारिवारिक विवाद बना हिंसक, जमकर चले ईंट-पत्थर, वीडियो वायरल। 

फर्रुखाबाद में पारिवारिक विवाद बना हिंसक, जमकर चले ईंट-पत्थर, वीडियो वायरल। 

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। शहर के खैराती खां मोहल्ले में आपसी पारिवारिक विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई और देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे।

घटना के दौरान पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग डर के कारण अपने-अपने घरों में चले गए। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर फेंके।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

वायरल वीडियो 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!