Breaking News

फर्रुखाबाद को रोजगार सृजन में बड़ी सफलता, डीएम आशुतोष द्विवेदी प्रदेश में अव्वल।

फर्रुखाबाद को रोजगार सृजन में बड़ी सफलता, डीएम आशुतोष द्विवेदी प्रदेश में अव्वल।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत फर्रुखाबाद जिले ने रोजगार सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विशेष रूप से दिव्यांग युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में जिले ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में जिले में दिव्यांगजनों को रोजगार दिलाने का लक्ष्य 14 निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष 62 दिव्यांग युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश सरकार ने जिलाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इसके साथ ही कौशल विकास मिशन के अंतर्गत फर्रुखाबाद के 2 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है, जिससे जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। आईटीआई के प्रशिक्षित युवाओं एवं दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए गए।

जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में चलाए गए प्रयासों के चलते बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर मिले, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है। प्रशासन की इस पहल को क्षेत्र में सराहना मिल रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …