Breaking News

अवैध संबंध का खुलासा: पत्नी और ननदोई ने मिलकर की पति की हत्या, साजिश का पर्दाफाश।

अवैध संबंध का खुलासा: पत्नी और ननदोई ने मिलकर की पति की हत्या, साजिश का पर्दाफाश।

शैलेश सिंह, संवाददाता 

चन्दौली। चंदौली जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के खुरुहूजा गांव के बरउर में सामने आए संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रारंभ में इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में हत्या की पुष्टि हुई है।

मृतक के भाई ने पहले ही एक व्यक्ति के दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मृतक की मौत फांसी से नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच की, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

पूछताछ में मृतक की पत्नी ने स्वीकार किया कि उसके अपने ननदोई रामजनम के साथ पिछले आठ वर्षों से अवैध संबंध थे। घटना के दिन घर में बाटी-चोखा का कार्यक्रम था, जहां खाने के दौरान किसी बात को लेकर जीजा और साले के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद रामजनम वहां से चला गया।

बताया गया कि देर रात करीब 12 बजे रामजनम दोबारा घर लौटा और मृतक की पत्नी के साथ संबंध बना रहा था। इसी दौरान मृतक ने दोनों को देख लिया और विरोध किया। इसके बाद रामजनम ने अपने साले राजवंश का गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को रस्सी के सहारे लटका दिया गया।

पुलिस ने मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …