Breaking News

बिसौली: हनुमान जन्मोत्सव पर सजा भव्य दरबार, सुंदरकांड पाठ में झूमे श्रद्धालु।

बिसौली: हनुमान जन्मोत्सव पर सजा भव्य दरबार, सुंदरकांड पाठ में झूमे श्रद्धालु।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में श्री सुंदरकांड आयोजन समिति के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस दौरान बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया और पूरे परिसर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें रामप्रकाश गुप्ता ‘रामजी’, अनुज शर्मा सहित कई भक्तों ने भाग लिया। इसके बाद बजरंग बाण और हनुमानाष्टक का सामूहिक पाठ किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

रामप्रकाश गुप्ता ‘रामजी’ ने अपने सुमधुर भजनों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। पूरे परिसर में राम नाम संकीर्तन गूंजता रहा और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ भक्ति का आनंद लिया।

महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर हरिओम पाराशरी, डॉ. मनोज माहेश्वरी, मनोज अग्रवाल ‘लल्लन’, योगेंद्र वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय, जतिन, नगर पालिका सभासद शिवशंकर रस्तोगी, दुर्गेश वार्ष्णेय, अशोक वार्ष्णेय, डॉ. संजय, मनोज टाटा, लव गुप्ता, कुश गुप्ता, विवेक मौर्य, विकास गुप्ता ‘बब्बू’, मितांश पाराशरी, ऋषभ पाराशरी, दीपक अग्रवाल, अनूप शर्मा, रजत शर्मा, पवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …