Breaking News

श्री बांके बिहारी मंदिर में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, हवन व प्रसाद वितरण।

श्री बांके बिहारी मंदिर में धूमधाम से मना हनुमान जन्मोत्सव, हवन व प्रसाद वितरण।

सहसवान, बदायूं। नगर सहसवान के प्राचीन मंदिर श्री बांके बिहारी जी महाराज, मोहल्ला बजरिया में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया।

धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

इस मौके पर नगर के महेश चंद्र माहेश्वरी, सुभाष चंद्र माहेश्वरी, भवेश चांडक, महंत टप्पू, शशांक माहेश्वरी, गणेश माहेश्वरी, नीरज माहेश्वरी, शुभम चांडक, कान्हा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!