Breaking News

शाहजहांपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, बच्चों को बांटी गईं निःशुल्क किताबें।

शाहजहांपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, बच्चों को बांटी गईं निःशुल्क किताबें।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जनपद में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और अभिभावकों को जागरूक करने पर जोर दिया।

मंत्री ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो किसी भी समाज और राष्ट्र की दिशा और दशा तय करती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और शिक्षकों के साथ मिलकर उनके बेहतर भविष्य के निर्माण में सहयोग करें।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य जनपद के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ने का संकल्प भी लिया।

इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय हथौड़ा के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में एडीएम (प्रशासन) रजनीश मिश्रा, एसडीएम प्रियंका, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र बाल्मीकि, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अजय चौहान, जिला समन्वयक सोहन शुक्ला, निकहत परवीन सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …