Breaking News

शाहजहांपुर: सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार।

सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से एक तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

बताया गया कि उपनिरीक्षक संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ चौकी शाहबाजनगर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नई बस्ती रेलवे अंडरपास के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान माया प्रकाश पुत्र साधूराम, निवासी मोहल्ला नई बस्ती, ग्राम शहबाजनगर, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 118/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!