Breaking News

शाहजहांपुर: वित्त मंत्री ने संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की रैली को दिखाई हरी झंडी।

वित्त मंत्री ने संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की रैली को दिखाई हरी झंडी।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और संचारी रोगों से बचाव के उपाय अपनाने का संदेश दिया गया।

जानकारी के अनुसार संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा। इसी क्रम में 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक “दस्तक अभियान” भी संचालित किया जाएगा। इस दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देंगी और जागरूक करेंगी।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “7 का वार, संचारी रोगों पर प्रहार” और “स्वास्थ्य व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है” जैसे संदेशों के साथ जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए भी विशेष कार्य किए जाएंगे। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे साफ-सफाई का ध्यान रखें और संचारी रोगों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह सहित नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!