Breaking News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में कार्रवाई।

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में कार्रवाई।

अलीगढ़। थाना पिसावा पुलिस ने नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और अश्लील हरकत करने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 को वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना पिसावा में मु0अ0सं0 39/2026 के तहत धारा 76 बीएनएस एवं 9एम/10 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने वादी की पुत्री को अपने झांसे में लेकर साथ ले गया और उसके साथ अनुचित हरकत की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पिसावा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सुभाष पुत्र मुंशीलाल शर्मा, निवासी ग्राम दीवा हमीदपुर थाना पिसावा, जनपद अलीगढ़ को थाना क्षेत्र पिसावा से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक शत्रुघन सिंह एवं हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने कहा कि इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!