Breaking News

पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप, बिनावर थाने पर भाकियू का हंगामा—मीडिया से दूरी पर भी उठे सवाल।

पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप, बिनावर थाने पर भाकियू का हंगामा—मीडिया से दूरी पर भी उठे सवाल।

शिवेन्द्र यादव, संवाददाता 

बिनावर (बदायूं)। थाना पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने के आरोप को लेकर बिनावर क्षेत्र में मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव ओझा निवासी पप्पू सागर ने आरोप लगाया कि उनकी तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।

बताया गया कि पीड़ित ने थाने में कई बार शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। इसके बाद उन्होंने शनिवार को एसएसपी बदायूं को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

रविवार को मामले ने उस वक्त जोर पकड़ लिया, जब भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के दर्जनों कार्यकर्ता पीड़ित के समर्थन में बिनावर थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। काफी देर तक चले प्रदर्शन के कारण थाना परिसर के बाहर माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करने की भी बात कही गई। संगठन ने पीड़ित को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।

वहीं, सूत्रों के हवाले से यह भी आरोप सामने आया है कि थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ मीडिया कर्मियों के फोन कॉल रिसीव नहीं करते और बातचीत के बाद उनके नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल देते हैं। इसको लेकर कई मीडिया कर्मियों में नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी।

मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और अब सभी की निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!