Breaking News

कासगंज: मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, दो युवकों का शांति भंग में चालान।

मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, दो युवकों का शांति भंग में चालान।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के मैन बाजार में पुलिस ने तेज आवाज करने वाली मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट बाइक पर सख्त कार्रवाई की।

सीओ पटियाली संदीप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुलेट बाइक को सीज करते हुए चालक सहित दो युवकों का शांति भंग में चालान किया। बताया गया कि बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकाली जा रही थी, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह के साइलेंसर लगाकर भौकाल दिखाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान मोहम्मद फैसल पुत्र गुफरान खान एवं तबरेज खान पुत्र इमरान खान, निवासी ग्राम गनेशपुर, कोतवाली गंजडुंडवारा, जनपद कासगंज के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अनावश्यक शोर-शराबा फैलाने वाले उपकरणों का प्रयोग न करें, ताकि शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!